जालसाजों ने ED बनकर AMU की रिटायर्ड प्रोफेसर को ठगा, 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 75 लाख

अलीगढ़ में एएमयू की एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को साइबर ठगों ने 10 दिनों से अधिक समय तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान साइबर जालसाजों उनसे 75 लाख रूपये ठग लिये। ठगों ने खुद को ईडी का अधिकारी बताकर लाखों की धोखाधड़ी की।

Cyber fraud in Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में साइबर जालसाजों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की एक सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर से 75 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। साइबर ठगों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर इस ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में अकेली रहने वाली प्रोफेसर कमर जहां ने इस मामले में 11 अक्टूबर को साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

digital arrest

डिजिटल अरेस्ट की सांकेतिक फोटो

रोका गया 13 लाख रुपये का लेन-देन

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत संबंधित बैंकों को अलर्ट जारी किया और तफ्तीश में पता चला कि धोखाधड़ी की पूरी रकम 21 अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से भेजी गई। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के कारण 13 लाख रुपये का लेन-देन रोक दिया गया। मामले की जांच कर रहे साइबर थाने के निरीक्षक वीडी पांडेय ने बताया कि पीड़िता के अनुसार जालसाजों ने उन्हें 10 दिनों से अधिक समय तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और इस दौरान उन्होंने धन शोधन के मामलों में शामिल होने की बात कहकर ‘गिरफ्तारी’ से बचने के लिए रकम देने के लिए दबाव बनाया।

End of Feed