लखनऊ

Aligarh Road Accident: तेज रफ्तार बाइक की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, चार दोस्तों की मौत

Aligarh Road Accident: अलीगढ़ में खड़े ट्रैक्टर से एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा

Aligarh Road Accident: अलीगढ़ में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीओं की मदद से चारों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मेला देखने आए थे चारों दोस्त

जानकारी के अनुसार चारों युवक बुलंदशहर के थाना डिबाई में दौलतपुर खुर्द गांव के रहने वाले थे। सभी एक साथ मेला देखने गए थे। जिसके बाद वे रात में करीब ढाई बजे बुलंदशहर से अलीगढ़ की ओर निकल पड़े थे। वे तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और बेकाबू होकर पलटते हुए सड़क पर जा गिरी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान 19 वर्षीय विकास, 18 वर्षीय यश, 22 वर्षीय रवि और 24 वर्षी सुनील के रूप में हुई है। चारों पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। परिवार जन लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article