लखनऊ

बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल, पथराव के बाद चली गोली, एक की मौत, 2 घायल

बहराइच में दूसरे समुदाय के लोगों ने दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पथराव कर दिया, जिसके बाद हंगामा मच गया। विरोध जब बढ़ा तो दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।

Image

बहराइच में दुर्गा विसर्जन जुलुस पर पथराव

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल
  • बहराइज में विशेष समुदाय के लोगों ने बोला हमला
  • पहले प्रतिमा तोड़ा, फिर चलाई गोली

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के विसर्जन जुलुस पर पथराव की खबरें हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा विसर्जन के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने हंगमा किया और बाद में पथराव होने लगा। बात बढ़ी और दूसरे पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। साथ ही दो लोगों के घायल होने की खबर है।

विशेष समुदाय के लोगों ने किया हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी के बहराइच के हरदी इलाके में दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे लोगों पर पुलिस की मौजूदगी में पहले पथराव हुआ और फिर दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा गोली चला दी गई। प्रतिमा पर विशेष समुदाय के द्वारा किए गए पथराव और आगजनी में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस के रोकने के बाद भी उपद्रवियों ने जगह-जगह आग लगा दी,जिसकी वजह से हड़कम्प मच गया, लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।

पहले किया पथराव, फिर चलाई गोली

रामलीला समिति के अध्यक्ष श्यामकरण टेकरीवाल ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले मूर्ति पर पथराव कर खंडित किया और जब हमने उसका विरोध किया तो भरी भीड़ में गोली चला दी, जिसकी वजह से एक की मौत हो गई है। आक्रोशित रामलीला कमेटी के लोगों ने पूरे जनपद में मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया है। मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे लोग गोली चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े हुए हैं ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article