Indian Railways: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की मांग और होली को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब लखनऊ-वाराणसी शटल सेवा समेत कई ट्रेनों का ठहराव रूट पर पड़ने वाले स्टेशनों पर बढ़ाया जाएगा, ऐसे में यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। उधर, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चार मार्च को आनंद विहार से रात 11.15 बजे चलेगी। अगले दिन यह ट्रेन शाम 4:40 बजे पटना पहुंच जाएगी।
रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक वर्मा के अनुसार, वातानुकूलित (एसी) 3 टीयर श्रेणी के डिब्बो वाली यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल और पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) और दानापुर स्टेशनों पर दोनों ओर से रुककर संचालित होगी।
