UP: हाथरस में प्रोफेसर पर शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप, पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

UP: यूपी के हाथरस जिले में छात्रों के साथ यौन शोषण करने और उनकी अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एक प्रोफेसर को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

UP: उत्तर प्रदेश के हाथरस में कई छात्राओं के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उन छात्रों की अश्लील वीडियो भी बनाई गई है। एक अज्ञात छात्रा ने रजनीश कुमार के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी प्रो. रजनीश कुमार को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News 2

हाथरस में प्रोफेसर पर शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना हाथरस गेट, एसओजी, सर्विलांस, साइबर पुलिस की टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पीसी बागला डिग्री कॉलेज, हाथरस की दर्जनों छात्राओं को नौकरी लगवाने, परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने वाले रजनीश कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

End of Feed