Lucknow News: आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं राष्ट्रपति मुर्मू, शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम को लखनऊ आ रही हैं, जिनका स्वागत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। राष्ट्रपति लखनऊ में IIIT के दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, साथ ही वे डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

President Lucknow Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके आगमन के चलते लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है, शहर के कई हिस्सों में डायवर्जन व्यवस्था रहेगी, जो सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान वैकल्पिक रास्तों पर भी कोई खोमचे के ठेले-वाहन नहीं होंगे। हालांकि इंमरजेंसी में एंबुलेंस को प्रतिबंधित रास्तों पर भी ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी।

Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रक्षामंत्री करेंगे राष्ट्रपति का स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 4 बजकर 50 मिनट पर लखनऊ पहुंचेंगी। जहां अमौसी एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उनका स्वागत करेंगे। राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर लाखनऊ आ रहे हैं, वे दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर लखनऊ आएंगे, जिसके बाद राष्ट्रपति का स्वागत करें। जिसके बाद वीआईपी हैंगर में राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत होगा। यहां से वे डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगी।

End of Feed