Pradhan Mantri Awas Yojana: लखनऊ में आवास से वंचित गरीब परिवार फिर से होंगे चिन्हित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 10:06 PM IST

PM Awas Yojana: उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में आवास से वंचित पात्र गरीब परिवारों को आवास मिलेगा। गांवों में फिर से सर्वे होगा। सर्वे में पात्र गरीब परिवारों को चिन्हित किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यूपी में 26.15 लाख पीएम आवास गांवों में बन चुके हैं। ये आवास पात्र परिवारों को मिल भी गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में आवास से वंचित पात्र ग्रामीण परिवार फिर से होंगे चिन्हित
  • गांवों में फिर होगा सर्वे, ग्राम्य विकास आयुक्त ने लिखा पत्र
  • 8.63 लाख परिवारों को अगले कुछ माह में मिलेंगे आवास

PM Awas Yojana: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास नहीं पाने वाले गरीबों को फिर से चिन्हित करने के लिए सर्वे किया जाएगा। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने इस सर्वे के लिए भारत सरकार को पत्र भेजने के लिए शासन को खत लिखा है। भारत सरकार की तरफ से तय की जाने वाली गाइडलाइन के अनुसार, यह सर्वे किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26.15 लाख पीएम आवास गांवों में बन चुके हैं। यूपी में अब तक पीएम आवास (ग्रामीण) के तहत 26 लाख 15 हजार पात्र परिवारों को आवास मिल भी गए हैं।

lucknow PM housing

आवास से वंचित पात्र ग्रामीण परिवार फिर से होंगे चिन्हित (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वहीं, 8.63 लाख नए आवास स्वीकृत किए गए हैं, इन्हें पात्रों को आवंटित करते हुए बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले छह महीने में इन आवासों के बन जाने पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आवास विहिन 34.78 लाख परिवारों के पास घर होंगे। स्वीकृत आवासों के बनने के बाद करीब तीन लाख पात्र परिवार ही आवास पाने के हकदार रहेंगे। इन्हें अगले नए वित्तीय वर्ष में आवास दे दिया जाएगा।

End of Feed