Pilibhit: पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस का रिसाव, तीन लोगों की मौत

Pilibhit: यूपी के पीलीभीत जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस लीक होने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस के कारण एक परिवार के तीन सदस्यों का दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया की यह हादसा माधोटांडा क्षेत्र का है। पुलिस तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Pilibhit News.

सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस का रिसाव

जहरीली गैस के कारण गई तीन लोगों की जान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माधोटांडा थाना क्षेत्र के सेल्हा गांव में बुधवार शाम प्रह्लाद मंडल (60) अपनी बेटी तनु (32) और दामाद कार्तिक विश्वास (38) के साथ सफाई करने टैंक में उतरे थे और इसी समय पास में बने पुराने सेप्टिक टैंक से गैस का रिसाव हो गया जिससे दम घुटने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed