निक्कर पहने थानेदार साहब का वीडियो वायरल, अर्धनग्न हो प्लेटफॉर्म पर खा रहे थे 'हवा'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 24, 2022, 08:07 PM IST

Pilibhit News: आरोपी पीलीभीत जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने उन्हें अयोध्या भेज दिया है। इस मामले में उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद सूर्य प्रकाश सिंह पर कई और आरोप लग रहे हैं। जिसे लेकर जांच की जा रही है।

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में तैनात जीआरपी के एक एसओ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जीआरपी थाने के इंचार्ज सूर्य प्रकाश सिंह अंधनग्न होकर प्लेटफॉर्म पर टहलते दिख रहे हैं।

Pilibhit GRP SO

पीलीभीत में जीआरपी के एसओ का वीडियो वायरल

क्या है वीडियो में

वीडियो रात के समय का है। इस वीडियो में सूर्य प्रकाश सिंह सिर्फ अंडर वियर पहने हुए घूमते दिख रहे हैं। इतनी ठंड में स्टेशन पर अर्धनग्न हालत में घूमना कई सवालों को जन्म दे रहा है। वीडियो के वायरल होते ही जीआरपी में हड़कंप मच गया और सूर्य प्रकाश सिंह पर गाज गिर गई।

End of Feed