Phulpur UP Chunav Result, (फूलपुर उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today Updates: फूलपुर विधानसभा सीट सहित उत्तर प्रदेश की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण सीटों में से एक है।
फूलपुर में भाजपा के दीपक जीते
फूलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के दीपक पटेल निर्वाचित घोषित किए गए। भाजपा के दीपक पटेल ने सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी को 11305 वोटों के अंतर से हरा दिया। बता दें कि दीपक पटेल को 78,289 वोट मिले, जबकि सपा के मुजतबा सिद्दीकी को 66,984 मत मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे बसपा के जितेंद्र सिंह को 20,342 वोट मिले हैं। बता दें कि फूलपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 43.43 फीसद मतदान हुआ था।
गौरतलब है कि फूलपुर विधानसभा सीट (Phoolpur Assembly Seat) के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दीपक पटेल, समाजवादी पार्टी के मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी और बसपा के जितेंद्र कुमार के बीच हुआ। हालांकि, 12 उम्मीदवारों ने उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। फूलपुर विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद एग्जिट पोल भी सामने आया।
मतगणना से जुड़ा ताजा अपडेट:
- फूलपुर में कमल खिलने वाला है। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल ने सपा की मुजतबा सिद्दीकी को पीछे छोड़ दिया है।
- फूलपुर में सपा और बसपा के काउंटिंग एजेंट में आपस में भिड़े।
- फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल ने 3877 वोट से बढ़त बनाई हुई है।
- चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, चौथे राउंड में सपा से आगे निकली भाजपा। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 1815 वोट से आगे।
- दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है जिसकी साथ ही सपा ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया है।
- भाजपा ने दूसरे राउंड में भी बनाई बढ़त।
- मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी का आरोप भाजपा के इशारे पर काम हो रहा है। मतगणना के आंकड़े चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हो रहे।
- पहले राउंड में सपा प्रत्याशी आगे। सपा - 2400, भाजपा - 2137 वोट
- शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे।
- इस चुनाव में भाजपा और बसपा अकेले ही मैदान में थी, जबकि सपा, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव में उतरी है।
- फूलपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है।
