गाय के गोबर से तैयार पेंट का सरकारी भवनों में भी हो उपयोग- बोले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में अब तक 40968.29 हेक्टेयर गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है, जिसमें से 12168.78 हेक्टेयर भूमि पर हरा चारा उत्पादन हो रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से ग्रामीण रोजगार भी सृजित हो रहा है। 21884 गोसेवक प्रशिक्षित कर कार्य में लगाए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री का निर्देश, हरा चारा उत्पादन की क्षमता बढ़ाएं, भूसा बैंक की स्थापना जरूरी
  • मुख्यमंत्री का निर्देश, गरीब परिवारों को एक-एक दुधारू गोवंश उपलब्ध कराएं
  • प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जोर, कहा प्राथमिक सहकारी समितियों की संख्या भी बढ़ायें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पशुपालन और दुग्ध विकास प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है। यह क्षेत्र केवल दुग्ध उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें आजीविका, पोषण सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की भी व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देते हुए इस क्षेत्र को और सशक्त किया जाना चाहिए। सीएम योगी ने यह भी कहा कि गोबर से बने पेंट का प्रयोग सरकारी भवनों की पेटिंग के लिए किया जाना चाहिए।

End of Feed