UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-May-2025: उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। प्रदेश की राजधानी समेत सभी जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात पूरे यूपी में तेज हवाएं चली, जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में हवाओं का सिलसिला 10 मई तक जारी रह सकता है। मई की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। एक बार बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और फिर भीषण गर्मी की शुरुआत होगी।
यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, चित्रकूट, बंदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और जालौन में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यूपी में चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पूरे प्रदेश में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं येलो अलर्ट है तो वहीं कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर से लेकर सोनभद्र और गोरखपुर तक प्रदेश में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस बीच प्रदेश का अधिकतम तापमान भी पहले की तुलना में कम दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में मौसम फिर बदलेगा और 10 मई के बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
