बारिश के पानी में डूबा रेल ट्रैक, 31 अगस्त तक इन ट्रेनों का संचालन ठप

लखनऊ मंडल के मैलानी–नानपारा रेलखंड पर जलभराव के कारण कई पैसेंजर ट्रेनें 31 अगस्त तक रद्द कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। इनमें नानपारा-मैलानी पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है।

Lucknow Train Cancelled: लखनऊ मंडल के मैलानी–नानपारा रेलखंड पर जलभराव ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई पैसेंजर ट्रेनों को अगस्त के अंत तक रद्द कर दिया है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

train

सांकेतिक फोटो

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

नॉर्दर्न ईस्टर्न रेलवे के सीनियर डीसीएम के अनुसार, गाड़ी संख्या 52261/52262 और 52263/52264 नानपारा–मैलानी–नानपारा पैसेंजर ट्रेनें अब 31 अगस्त 2025 तक निरस्त रहेंगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 52259/52260 बिछिया–मैलानी–बिछिया पैसेंजर ट्रेन भी छह दिन के लिए कैंसिल कर दी गई है। ये ट्रेन 16, 17, 23, 24, 30 और 31 अगस्त को रद्द रहेगी। जिसके कारण यात्रियों को वैकल्पिक यातायात साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

End of Feed