'अस्पताल में मुस्लिमों की एंट्री अलग...', भाजपा विधायक ने CM योगी से की अजीबो-गरीब मांग तो भड़की समाजवादी पार्टी

Ketki Singh Hospital Remark: भाजपा विधायक केतकी सिंह का एक बयान सुर्खियों में छाया हुआ है। केतकी सिंह ने बलिया जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मांग रखी है कि इस मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाया जाए। हिंदुओं को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

Ketki Singh Hospital Remark: भाजपा विधायक केतकी सिंह का एक बयान सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि बलिया जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री के लिए अलग से एक गेट बनाया जाना चाहिए। उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी (SP) के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

Ketki Singh

भाजपा विधायक केतकी सिंह (फोटो साभार: @KetakeesinghMLA)

सपा ने जमकर साधा निशाना

फखरुल हसन चांद ने कहा कि भाजपा विधायक केतकी सिंह का बयान पीडीए के खिलाफ है। यह पहला बयान नहीं है जो भाजपा ने पीडीए के खिलाफ दिया हो। भाजपा की ओर से अभी तक किसी ने भी केतकी सिंह के बयान का खंडन नहीं किया है। इसलिए सपा समझती है कि ये बयान भाजपा का बयान है।

End of Feed