राँची

कौन था गैंगस्टर अमन साहू ? जिसका लॉरेंस बिश्नोई से था कनेक्शन, पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर

Aman Sahu Encounter: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर अमन साहू मारा गया। अमन साहू उर्फ अमन साव झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर था। वह झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में 150 से भी ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी और कुछ मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था। उसके संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी थे।

Image

कौन था अमन साहू

Aman Sahu Encounter: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर अमन साहू मारा गया। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह एनकाउंटर ऐसे समय हुआ जब गैंगस्टर अमन साहू को उसके गिरोह के सदस्य पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। एनकाउंटर मंगलवार की सुबह हुआ।

कौन था अमन साहू?

अमन साहू उर्फ अमन साव झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर था। वह झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में 150 से भी ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी और कुछ मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था। झारखंड पुलिस ने अमन साहू को हाल ही में अंजाम दी गई घटनाओं के सिलसिले में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। ऐसे में पुलिस की टीम गैंगस्टर को सोमवार की रात रायपुर से रांची ला रही थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रायपुर से रांची के रास्ते में चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोढा नामक जगह पर अमन साहू के गिरोह ने पुलिस की गाड़ी पर बम से हमला कर दिया। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित हो गई। ऐसे में अमन साहू ने मौके का फायदा उठाने की कोशिश की और पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा।

बकौल पुलिस अधिकारी, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अमन साहू मारा गया।

लॉरेंस बिश्नोई से था कनेक्शन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक मामलों की जांच में यह बात सामने आई थी कि अमन साहू के संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हैं। वह पूर्व में झारखंड की सरायकेला जेल में बंद था। 14 अक्टूबर, 2024 को छत्तीसगढ़ की पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर ले गई थी। तभी से वह रायपुर जेल में बंद था।

गौरतलब है कि शनिवार को हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम (डिस्पैच) कुमार गौरव हत्याकांड में भी पुलिस को अमन साहू गैंग का हाथ होने का संदेह था। इन दोनों मामलों में पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती थी। सोमवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा था कि अमन साहू जैसे गैंगस्टर जेल से ही आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल किया जाता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article