Mumbai News: मुंबई में छठ महापर्व के लिए सज गए जुहू और वर्सोवा बीच, 67 स्थानों पर पूजा करेंगे लाखों श्रद्धालु

मुंबई में छठ पूजा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बर 67 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, अस्थाई शौचालय, टेबल-कुर्सियां और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी बनाए गए हैं। इसके अलावा समुद्र किनारे श्रद्धालुओं को कड़ी निगरानी रखी जाएगी, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो।

Chhat Puja in Mumbai: मुंबई में आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए घाट सज गए हैं। जुहू बीच, वर्सोवा बीच, अक्सा बीच, दादर चौपाटी और गिरगांव चौपाटी सहित कई समुद्र तटों पर पूजा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 27 और 28 अक्टूबर को लाखों की संख्या में श्रद्धालु छठ माता की पूजा करने घाट पर पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

chhat puja istock

छठ पूजा (फाइल फोटो|istock)

वाच टावर और हेलीकॉप्टर से रखी जाएगी नजर

मुंबई शहर और उपनगरों में इस बार कुल 67 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया है। जुहू बीच पर सेंटर स्टेज सज गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बीएमसी के लाइफ गार्ड वाच टावर के जरिए समुद्र में लोगों पर नजर रखेंगे। वहीं नेवी और कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर भी आसमान से सुरक्षा पर कड़ी नजर बनाए रखेंगे। हर विभाग में समन्वय अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिससे ताकि पुलिस, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से काम करें।

End of Feed