Lucknoe News: लखनऊ रूट से होकर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को अब उन स्टेशनों पर भी रोका जाएगा, जहां पहले उनका ठहराव नहीं था। यह नई व्यवस्था लखनऊ से जुड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं प्रदान करेगी। अब इन ट्रेनों का ठहराव घोड़ासहन, बैरगनिया, रून्नीसैदपुर, पंडौल, परमानंदपुर, अवतारनगर, कर्पूरीग्राम, सराय, नयागांव, अक्षयवट राय नगर, सोनपुर और तेघरा जैसे नए स्टेशनों पर भी किया गया है।
लखनऊ रूट की ट्रेनों को मिलेगा नया स्टॉप (प्रतिकात्मक फोटो: Canva)
इस निर्णय के तहत जिन प्रमुख ट्रेनों को शामिल किया गया है, उनमें रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (14017/14018), जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (14649/14650), सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस (14005/14006), टाटानगर-थावे एक्सप्रेस (18181/18182), कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15047/15048), सियालदह-बलिया एक्सप्रेस (13105/13106) और किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस (15715/15716) प्रमुख हैं। खासतौर पर सोनपुर जंक्शन को 20 से अधिक ट्रेनों का नया ठहराव केंद्र बनाया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। यह कदम क्षेत्रीय यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगा
