...अगर मेरा मर्डर हुआ तो अखिलेश यादव होंगे दोषी, MLA पूजा पाल ने सपा मुखिया पर लगाए गंभीर आरोप; पत्र में क्या-क्या लिखा?

यूपी के कौशांबी की चायल विधानसभा से विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने एक पत्र के जरिए कहा कि 'यदि उनकी हत्या होती है तो उसके असली दोषी अखिलेश यादव होंगे।

कौशांबी : समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज अगर मेरी भी हत्या होती है तो उसके वास्तविक दोषी अखिलेश यादव होंगे। पूजा पाल ने कहा कि जिस तरह उनके पति की सरेआम हत्या हुई और सपा ने अपराधियों का बचाव किया, उसी तरह अब उन्हें भी धमकियां दी जा रही हैं और उनकी भी हत्या की जा सकती है। पूजा पाल ने कहा कि वह बिना सपा की मदद के दो बार विधायक बनीं, लेकिन तीसरी बार पार्टी नेताओं के कहने पर सपा से चुनाव लड़ा। मुझे लगा था अखिलेश यादव अपराधियों के खिलाफ खड़े होंगे और न्याय दिलाएंगे, लेकिन हकीकत इसके उलट निकली। सपा में पिछड़े, अति पिछड़े और दलित तो दूसरे दर्जे के नागरिक हैं; पहले दर्जे के सिर्फ मुस्लिम हैं, चाहे वे कितने ही बड़े अपराधी क्यों न हों।

Akhilesh Yadav Pooja Pal Conflict

विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना (फोटो-ANI)

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और सैफई परिवार हमेशा उनके पति के हत्यारों के पक्ष में खड़े रहे, जबकि भाजपा सरकार ने अपराधियों को सजा दिलाकर दिखाया। मेरे पति के हत्यारों को जब सजा मिली तो अखिलेश यादव और उनकी पूरी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक अपराधियों के साथ खड़ी दिखी। इससे मेरा भरोसा सपा से पूरी तरह उठ गया।

End of Feed