लखनऊ

बीजेपी विधायक ने SDM से कहा- लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करिए, 'वह जनता का सेवक नहीं भक्षक है', जानें पूरा मामला

मिर्जापुर से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एसडीएम से फोन करके कहा कि लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करिए नहीं तो उसके हाथ पैर तोड़ दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Image

बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा

Mirzapur News: मिर्जापुर में ग्रामीणों ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। जिसपर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा ने फोन कर लेखपाल पर जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद एसडीएम को फोन कर चेतावनी भी दी कि अगर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उसके हाथ पैर तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जनता का सेवक नहीं भक्षक है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जन्माष्टमी कार्यक्रम में आए थे BJP विधायक

यह घटना सदर तहसील के नीबी गहरवार गांव की है। जहां सोमवार को सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दौरान धीरज सिंह नामक एक ग्रामीण ने उनसे लेखपाल की शिकायत की। उसने कहा कि एक जमीन के सिलसिले में मैंने लेखपाल दिव्याशुं श्रीवास्तव से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने मुझसे फोन पर मंहगी शराब और मछली की मांग की थी। मांग पूरी नहीं करने को कहने पर लेखपाल ने नशे में धुत होकर फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दी। ग्रामीण ने इसका ऑडियो कॉल रिकॉर्ड कर लिया है। जिसे उसने विधायकर को सुनाया। जिसे सुनकर विधायक भड़ गए और लेखपाल को फोन लगाया।

विधायक से ही उलझ पड़ा लेखपाल

बीजेपी विधायक ने लेखपाल को फोन करके कहा- होश में रहिए ज्यादा शराब पीना बंद करिए, समझ रहे हो न। जिस तरह से लोगों को गाली दे रहे हो यह तुम्हारे हित में नहीं है। तुम जनता की सेवा के लिए हो, हराम का तन्खवाह मिलता है क्या तुमको। जो बोले हो वह सब फोन में रिकॉर्ड है। तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होकर रहेगी। इस बातचीत के दौरान लेखपाल विधायक से ही उलझ पड़ा। जिसके बाद विधायक ने एसडीएम सदर को फोन लगाया और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

लेखपाल से कार्रवाई करने को कहा

विधायक ने एसडीएम से कहा कि लेखपाल पर कार्रवाई करिए, वरना वह जिस तरह से बातक कर रहा, उसका हाथ-पैर टूट जाएगा। उन्होंने एसीडएम से कहा कि लेखपाल पीड़ित के साथ जिस तरह से गाली गलौज कर रहा है, उसकी क्लिप भेज रहा हूं। ये लेखपाल सही नहीं है वह जनता का सेवक नहीं भक्षक है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article