लखनऊ

Mathura: जन्माष्टमी पर पकोड़े खाने से 50 लोगों की तबियत बिगड़ी, फूड विभाग में मचा हड़कंप

मथुरा में जन्माष्टमी पर फूड प्वाइजनिंग के कारम 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इन लोगों को कुटू के आटे के पकोड़े खाने से पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

फूड प्वाइजनिंग से लोग बीमार (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Mathura Food Poisoning: मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर उपवास के दौरान कूटू के आटे से बने पकोड़े खाने वाले 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के कारण फूड विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त हुए

मामला मथुरा के फरह इलाके का है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कूटू के आटे के पकोड़े बनाए गए थे। पकोड़े खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बीमार लोगों को फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मरीजों में कुछ की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद छह लोगों को आगरा के एसएन अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा 15 लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल और 11 लोगों को वृंदावन के एक अस्पताल रेफर किया गया।

फूड प्वाइजनिंग के कारण लोग बीमार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स जसवंत यादव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण महिलाएं, बच्चे समेत करीब 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। इन लोगों ने कूटू के आटे के पकोड़े खाए थे, जिसके कारण इनकी तबीयत बिगड़ी। बता दें कि जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी है। उनमें गांव परखम, बरोदा, मिर्जापुर, मखदूम खैरट के लोग शामिल हैं। फिलहाल सभी लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article