उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स अपनी पत्नी का इलाज कराने सांप के साथ पहुंच गया। एक तरफ वो डॉक्टर से पत्नी की जान बचाने की गुहार लगा रहा था, तो दूसरी तरह हाथ में उसने उस सांप को पकड़ रखा था, जिसने उसकी पत्नी को डंसा था।
महोबा जिला अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा युवक
ये भी पढ़ें- जिद्दी सांप! युवक को सात बार डसा, 9वीं बार में यमराज के पास पहुंचाने की दी धमकी; जहरीले सर्प के खौफ में परिवार
जब सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक
बारिश के मौसम में स्नेक बाइट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, तो वहीं जानकारी के आभाव में इससे जुड़े अजीबोगरीब मामले में सामने आ रहे हैं। ऐसा ही हैरत में डालने वाला महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में देखने को मिला है जहां एक युवक अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए एक सांप लेकर पहुंच गया। ये नजारा देख वहां मौजूद अन्य तीमारदार और मरीजों में हड़कंप मच गया।
सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा युवक
बताया जाता है कि अजनर थाना क्षेत्र के बछेछर कलां गांव निवासी हरिमोहन की 9 माह की गर्भवती पत्नी नीलम राजपूत पानी भर रही थी, जहां करीब में ही बैठे एक सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही महिला चीख पुकार मचाकर अचेत हो गई। घर में मौजूद पति ने ये नजारा देखा तो डंडे से पीट पीटकर सांप को मार डाला और मरे हुए सांप सहित पत्नी को इलाज के जिला अस्पताल लेकर पहुंच गया। जहां परिजनों ने महिला को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया तो वहीं थैला खोलकर मरा सांप डॉक्टर की टेबिल रख दिया।
क्यों अस्पताल लाया सांप
ये देख वहां मौजूद मरीज और तीमारदार भी हैरत में पड़ गए। वहीं सांप को दिखाते हुए युवक पत्नी के जल्द इलाज करने के लिए कहने लगा। हरिमोहन ने बताया कि 2 फीट लंबे सांप ने उसकी गर्भवती पत्नी को काटा है। सांप जहरीला है या नहीं, इससे वो अंजान है। जच्चा बच्चा को कोई नुकसान न हो और सही इलाज के लिए ही अस्पताल में सांप लेकर आया है।
