Lucknow: ससुराल से लौटे युवक ने वीडियो बनाते हुए दी जान, 9 मिनट 8 सेकंड में हुआ ये

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 10:00 PM IST

Lucknow Suicide News: राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ससुराल से लौटे युवक ने वीडियो बनाते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। युवक भैया दूज पर ससुराल गई पत्नी के नहीं लौटने से नाराज था। युवक ने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और फंदे पर झूल गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में ससुराल से लौटे युवक ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी
  • भैयादूज पर ससुराल गई पत्नी के नहीं लौटने पर गुस्से में था युवक
  • मोबाइल का कैमरा ऑन कर लगाई फांसी

Lucknow Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने खौफनाक कदम उठाया। वह पत्नी के मायके से नहीं लौटने से खासा नाराज था। युवक ने फांसी लगाने से पहले मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया था। फांसी लगाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, काकोरी इलाके के दुबग्गा के उमरावखेड़ा में एक युवा किसान ने मोबाइल का कैमरा ऑन कर गुरुवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। जब शुक्रवार सुबह देर तक युवक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो साड़ी के फंदे से शव लटका हुआ था। मोबाइल में 16 मिनट 51 सेकंड का वीडियो भी मिला।

lucknow News

काकेरी कोतवाली (फाइल फोटो)

पुलिस ने बताया कि, युवक भैया दूज पर पत्नी को मायके लेकर गया था, लेकिन पत्नी वापस नहीं आई। इससे युवक नाराज हो गया और गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

End of Feed