Majhawan Upchunav Result 2024: मझवां सीट पर खिला 'कमल', BJP की सुचिस्मिता मौर्य ने 4836 मतों से साइकिल को पछाड़ा

Majhawan UpChunav Result, (मझवां उपचुनाव के नतीजे, मझवां उपचुनाव परिणाम 2024) Uttar Pradesh By Election Results, Majhawan upchunav Natije 2024 Today LIVE Updates: मझवां उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सुचिस्मिता मौर्य ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी ज्योती बिंद 4836 मतों से हराकर जीत का परचम लहराया है।

Majhawan UP Chunav Result, (मझवां उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today Updates: उत्तर प्रदेश की जिन 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए थे, उनमें से एक मिर्जापुर की मझवां सीट भी है। इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक था। लेकिन, गतगणना के गिनती पूरी होने पर भारतीय जनता पार्टी सुचिस्मिता मौर्य ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी ज्योती बिंद 4836 मतों से हराकर जीत का परचम लहराया है। आपको बता दें यहां से भाजपा ने साल 2017 में जीत दर्ज करने वाली सुचिस्मिता मौर्य को चुनावी मैदान में उतारा था, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से समाजवादी पार्टी ने ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया था। साल 2017 में सुचिस्मिता मौर्य ने ज्योति बिंद के पिता रमेश बिंद को हराकर यह सीट भाजपा की झोली में डाली थी। 2022 में भाजपा ने यह सीट अपनी सहयोगी निषाद पार्टी को दे दी थी। लेकिन, 2024 उपचुनाव में मझवां के वोटरों ने सुचिस्मिता मौर्य पर अपना प्यार लुटाया है।

Majhawan Upchunav Result 2024.

(फाइल फोटो)

मझवां में सीधा मुकाबला दो गठबंधनों INDIA vs NDA है। यहां पर समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रचार की कमान थामी थी, जबकि भाजपा की तरफ से स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां प्रचार किया था। 20 नवंबर को मतदान के बाद शाम को एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आए, जिसमें Timesnow JVC के एक्जिट पोल में मझवां सीट पर भाजपा की जीत की संभावना जतायी गई थी।

End of Feed