Lucknow weather: लखनऊ में नए साल में पछुआ हवा और बढ़ाएगी ठिठुरन, अभी और गिरेगा तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 02:52 PM IST

Lucknow Weather: यूपी की राजधानी लखनऊ में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। सर्दी और कोहरे का कहर अभी जारी रहेगा। अगले तीन दिनों तक शीतलहर चल सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी होने का अनुमान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में नए साल पर पछुआ हवा और बढ़ाएगी ठिठुरन
  • कड़ाके की ठंड के साथ होगी नए साल की शुरुआत
  • अगले तीन दिनों तक चल सकती है शीतलहर

Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ शुक्रवार में मिली राहत ज्यादा समय के लिए नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार पारा अभी फिर नीचे आएगा। लखनऊ में चार दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। हालांकि मंगलवार को यह 6.6 डिग्री तक चला गया था, इसके बाद थोड़ा ऊपर आ गया है। नए साल की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ होने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक शीतलहर चल सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी होने का अनुमान है।

LUCKNOW Weather new

नए साल में पछुआ हवा और बढ़ाएगी ठिठुरन

शुक्रवार को भी कोहरे और ठंड ने लखनऊ को घेर कर रखा था। लखनऊ में गुरुवार को सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। हालांकि जैसे-जैसे दिन बढ़ा कोहरा छंटा और धूप निकली। धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी।

End of Feed