Lucknow News: लखनऊ में लागू हुए नो एंट्री के नए नियम, शहीद पथ पर इन वाहनों को मिली छूट; जानें कौन से वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार से नए नो-एंट्री नियम लागू हो गए हैं। शहीद पथ पर पहली बार सभी कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लखनऊ पुलिस एक नया प्रयोग करने जा रही है।इस नये प्रयोग के अनुसार बुधवार 6 दिसंबर से सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक सभी तरह के कॉमर्शियल वाहनों का शहर के अंदर एंट्री करने पर प्रतिबंधित रहेगा। जानकारी के अनुसार शहीद पथ पर पहली बार सभी कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन बड़े कॉमर्शियल वाहनों में तेल-गैस के टैंकर, निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन और ऑल इंडिया परमिट की बसें भी शामिल होंगी।

Lucknow Traffic

लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस ने नो एंट्री नियम में किया बदलाव।

15 दिन के लिए लागू हुई व्यवस्था

शहर के अंदर ट्रैफिक लोड संभालने के लिए भारी वाहन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों का आवागमन सिर्फ रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक होगा। एडीसी ट्रैफिक अजय कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक शहर में ट्रैफिक का दबाव अधिक है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने प्रस्ताव तैयार किया है। यह व्यवस्था 15 दिन के लिए लागू होगी। सुझाव के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अयोध्या रोड पर फ्लाईओवर पर आज से भारी वाहन नहीं चलेंगे। वे सभी वाहन आउटर रिंग रोड से गुजरेंगे।

End of Feed