जानें पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद हुई लखनऊ-श्रीनगर सीधी फ्लाइट कब शुरू होगी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते नवाबों के शहर लखनऊ से श्रीनगर के बीच चलने वाली डायरेक्ट फ्लाइट को यात्री मिलने बंद हो गए और फ्लाइट का संचालन भी बंद हो गया। अब इस उड़ान के एक बार फिर से शुरू होने की उम्मीदें जगी हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ से जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा इसी महीने के अंत तक दोबारा शुरू हो सकती है। मई के अंत तक इस सेवा के दोबारा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Indigo-flight

लखनऊ-श्रीनगर डायरेक्ट फ्लाइट फिर होगी शुरू!

बता दें कि यह सीधी उड़ान सेवा 30 मार्च को ही शुरू हुई थी। इसमें इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E 6945 रोज सुबह 5:20 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर सबह 7:15 बजे श्रीनगर पहुंचती थी। यह उड़ाने सेवा वापस में फ्लाइट 6E 6524 शाम 5:50 बजे श्रीनगर से टेकऑफ करके रात 7:40 बजे लखनऊ पहुंचती थी।

End of Feed