शहर

खुशखबरी : इस बार समय से पहले ही दस्तक देगा मानसून, मई में ही जमकर भिगोएंगे बादल

जी हां, मौसम विभाग ने यह खुशखबरी दी है कि इस बार मानसून समय से पहले ही भारत में दस्तक देगा। यही नहीं इस साल औसत से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी भी IMD ने की है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी बारिश मई के महीने में ही दस्तक देगी।

Image

मानसून में होगी औसत से ज्यादा बारिश

Photo : PTI

देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हालांकि, इस बार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी तक प्रचंड गर्मी का दौर देखने को नहीं मिला है। लेकिन गर्मी ट्रेलर तो दिखा चुकी है। बाद में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से गर्मी से जरूर कुछ राहत मिली है। अब मानसून को लेकर अच्छी खबर है। जी हां, इस बार मानसून समय से पहले ही दस्तक देने वाला है।

मौसम विभाग ने इस बार मानसून के समय से पहले ही दस्तक देने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसूर 27 मई को ही केरल पहुंच जाएगा। जबकि इसके केरल में दस्तक देने की तारीख 1 जून होती है।

जैसा कि IMD ने भविष्यवाणी की है, अगर उसी अनुसार केरल में मानसून समय से पहले दस्तक दे देता है तो ऐसा 16 साल बाद होगा। इससे पहले मानसून ने साल 2009 में भारत की मुख्य भूमि पर मई के महीने में दस्तक दी थी। IMD के डाटा के अनुसार उस साल मानसून 23 मई को ही केरल पहुंच गया था।

आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 मई को केरल के तट पर पहुंचता है। इसके बाद 9 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेता है। 17 सितंबर तक पूरे देश को भिगोकर मानसून अपनी वापसी की राह पकड लेता है और 15 अक्टूबर तक देश के सभी हिस्सों से मानसून का प्रभाव खत्म हो जाता है।

IMDने पिछले महीने यानी अप्रैल में ही भविष्यवाणी की थी कि इस साल देश में नॉर्मल से ज्यादा औसत मानसूनी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अल-नीनो प्रभाव को भी नकार दिया था। बता दें कि अल-नीनो के प्रभाव में भारतीय उप-महाद्वीप में बारिश कम होती है।

बता दें कि भारत में आमतौर पर जून से सितंबर तक चार महीने बारिश होती है।

Input - PTI

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित