Lucknow News: लखनऊ में 10 साल बाद बढ़े सर्किल रेट, 1 अगस्त से जमीन-मकान होंगे महंगे

लखनऊ में 10 साल बाद डीएम सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की जा रही है। नया रेट जारी कर दिया किया गया है, जोकि 1 अगस्त से लागू किया जाएगा। इसके अनुसार कृषि भूमि पर 15%, व्यावसायिक भूमि पर 25% और बहुमंजिला इमारतों पर 20% और दुकान, कार्यालय व गोदामों के सर्किल रेट में औसतन 20% इजाफा किया गया है।

Lucknow Circle Rate: लखनऊ में 10 साल बाद नया डीएम सर्किल रेट प्रस्तावित किया गया है। नए सर्किल रेट के तहत कृषि भूमि पर 15%, व्यावसायिक जमीन पर 25% और बहुमंजिला इमारतों की दरों में 20% की बढ़ोतरी की गई है। वहीं दुकान, कार्यालय और गोदाम जैसी संपत्तियों पर औसतन 20% तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। यह संशोधित दरें 1 अगस्त से प्रभाव में आएंगी। हालांकि इसके प्रभाव में आने से पहले आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

Lucknow

लखनऊ (फाइल फोटो)

साल 2015 में हुई थी सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी

लखनऊ में इससे पहले 2015 में सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी की गई थी। उस समय कुछ जगहों पर दुकान, गोदाम और ऑफिस के रेट अन्य इलाकों की तुलना में काफी कम थे। इस बार ऐसे इलाकों पर 40% तक बढ़ोत्तरी कर समानता लाई गई है।

End of Feed