लखनऊ में ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का बड़ा अभियान; शहर से हटेंगे अवैध लाउडस्पीकर, DGP का आदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर, लखनऊ पुलिस ने शहर में ध्वनि प्रदूषण को कम करने और सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शांति बनाए रखने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत मस्जिदों और मंदिरों सहित विभिन्न जगहों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।

Lucknow Loudspeaker Removal: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के आदेश पर, लखनऊ पुलिस ने शहर में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है।

Remove Illegal Loudspeakers in Lucknow (Photo: ANI)

लखनऊ में अवैध लाउडस्पीकर हटाए जाने की पहल (फोटो: ANI)

इस अभियान के तहत मस्जिदों और मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से स्थापित लाउडस्पीकर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस प्रशासन उन सभी लाउडस्पीकरों की पहचान कर उन्हें हटाने में जुटा है, जिनकी तेज आवाज से आम लोगों को असुविधा हो रही है।

End of Feed