Lucknow Overbridge: लखनऊ के गोमतीनगर के भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में बनेगा ओवरब्रिज, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 08:08 PM IST

Lucknow Good News: लखनऊ में भरवारा क्रॉसिंग इलाके में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दो लेन ओवरब्रिज के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में बनेगा ओवरब्रिज
  • ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को मिलेगी राहत
  • भरवारा क्रॉसिंग पर रोजाना 42 से 45 बार बंद होता है फाटक

Lucknow Bharwara crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी राहत है। लखनऊ के गोमतीनगर के भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। गोमतीनगर विस्तार की ओर पुल की एप्रोच रोड सीधे जाने की बजाए दाएं और बाएं उतरेगी। ऐसा करने से भूमि अधिग्रहण की जरूरत भी कम होगी। गोमतीनगर की ओर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है लेकिन विस्तार की ओर घनी बस्ती है। क्रॉसिंग के पास लोगों के घर और दुकाने हैं। ऐसे में दो लेन ओवरब्रिज के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से वाई शेप में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

Lucknow Bharwara crossing

भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में बनेगा ओवरब्रिज

जानकारी के अनुसार गोमतीनगर की भरवारा क्रॉसिंग पर रोजाना 42 से 45 बार फाटक बंद होता है। इस वजह से सुबह से देर रात तक लौलाई, भरवारा, हासेमऊ, छोटी देवरिया समेत एक बड़ी आबादी को 20 से 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है।

End of Feed