Husband And Wife Jumped: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशे ने एक महिला की जान ले ली। गुरुवार को गणेशगंज इलाके में नशे में धुत होकर घर पहुंचे युवक का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक रेलिंग पर जाकर लटक गया और पत्नी को डराने के लिए कूदने की धमकी देने लगा। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस को देखकर नशे में धुत युवक ने रेलिंग से छलांग लगा दी। इसी बीच पति को बचाने के लिए पत्नी पीछे से कूद गई। नीचे कूदने से दंपत्ति गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छज्जे से कूदे पति को बचाने के चक्कर में कूदी महिला की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, डॉक्टरों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, गणेशगंज के रहने वाले प्रह्लाद नाका कोतवाली इलाके के विजयनगर में चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरणपोषण करते हैं।
