लखनऊ से बड़ी खबर: कोरोना के नए वेरिएंट के कोहराम के बीच, सरकारी अस्पतालों में कोविड की खुराक खत्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 10:40 PM IST

Lucknow: कोरोना वायरस को लेकर यूपी सरकार भले ही मुस्‍तैद नजर आ रही है, लेकिन यहां पर इस वायरस को रोकने के लिए चल रहा वैक्‍सीनेशन अभियान बंद हो चुका है। राजधानी लखनऊ समेत लगभग पूरा राज्‍य इस समय वैक्‍सीन की कमी से जूझ रही है। लखनऊ में सोमवार को ही वैक्‍सीन खत्‍म हो गया है। जिसकी वजह से टीका लगवाने आने वाले लोग निराश होकर लौट रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के चारों वैक्‍सीनेशन सेंटर पर वैक्‍सीन खत्‍म
  • लखनऊ में सोमवार से ही लोगों को नहीं मिल रहा वैक्‍सीन
  • यूपी सरकार को जल्‍द मिलने वाले हैं 10 लाख वैक्‍सीन खुराक

Lucknow: कोरोना वायरस को रोकने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्‍य सरकारें तक एक्टिव नजर आ रही हैं। उत्‍तर प्रदेश सरकार भी इस वायरस के रोकथाम के लिए मुस्तैदी नजर आ रही है, लेकिन धरातल की तस्‍वीर अलग ही कहानी कह रही है। राजधानी लखनऊ के चारों सरकारी टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 की वैक्‍सीन का भंडार खत्म हो गया है। जिसकी वजह से टीकाकरण के लिए अस्‍पताल पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग वैक्सीनेशन सेंटर से बगैर टीकाकरण के ही वापस लौट रहे हैं।

vaccination in lucknow

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में कोविड की खुराक खत्म(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वैक्‍सीन की कमी की जानकारी देते हुए लखनऊ के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एम के सिंह ने बताया कि, बीते सोमवार को ही शहर के सभी सरकारी केंद्रों पर कोविड-19 की वैक्‍सीन खत्‍म हो गई। सरकार को पहले ही वैक्‍सीन मुहैया कराने की गुजारिश की जा चुकी है। वैक्‍सीन मिलते ही फिर से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी वैक्‍सीन सॉटेज पर राज्‍य सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि, “यूपी सरकार केंद्र से वैक्‍सीन मिलने का इंतजाम कर रही है। प्रदेश में जल्द ही कोविड वैक्‍सीन की 10 लाख खुराक पहुंचने वाली है। जिसके बाद फिर से वैक्‍सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा।

End of Feed