Lucknow Murder: पड़ोसी ने सिर पर वार कर महिला को मार डाला, सामने आया चौंकाने वाला सच

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 06:20 PM IST

Lucknow Murder: लखनऊ के रजौली गांव में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने की घटना से हड़कंप मच गया है। पुरानी रंजिश में महिला की हत्या की बात सामने आई है। हत्या का आरोप महिला के पड़ोसी पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का खून से लथपथ शव खेत पर पड़ा मिला है। शनिवार को महिला और पड़ोसी के बीच विवाद हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के गुड़म्बा में पड़ोसी ने सिर पर वार कर की महिला की हत्या
  • खेत में पड़ा मिला महिला का लहूलुहान शव
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, मेडिकल भी कराया

Lucknow Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुड़म्बा थाना इलाके में 50 साल की महिला की निर्ममता से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, रजौली के खोजी पुरवा गांव में रविवार सुबह पड़ोसी ने महिला के सिर पर वार कर मार डाला। वहीं, सूचना पर डीसीपी, एडीसीपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सलीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के परिजन उसका मानसिक संतुलन खराब बता रहे हैं। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया है।

Lucknow News

महिला की हत्या की जानकारी देते हुए डीसीपी उत्तरी

जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान शहदा बानो (50) के रूप में हुई है। वह गुड़म्बा के रजौली गांव की रहने वाली थी। रविवार सुबह खेत पर महिला का शव मिला। जिस समय महिला खेत पर काम कर रही थी, उसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

End of Feed