लखनऊ-जयपुर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, जानें कब से शुरू हो सकती है ट्रेन

उत्तर भारत के शहरों को आपस में तेज़ रफ्तार और अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। पूर्वोत्तर भारत ने लखनऊ से जयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया। उम्मीद है कि 15 अगस्त से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

Lucknow Jaipur Vande Bharat Train: लखनऊ से जयपुर तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यह दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस से तय की जा सकेगी, जो तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। रेलवे ने इस रूट पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने अगस्त को यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह ट्रेन 15 अगस्त से पहले शुरू हो सकती है।

vande bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस - फाइल फोटो (PC - istock)

लखनऊ जयपुर वंदे भारत ट्रेन का समय

प्रस्तावित योजना के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 3 बजे जयपुर से चलकर रात 11 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा, जबकि शनिवार को इसका रखरखाव होगा।

End of Feed