Lucknow Famous Chowk Market: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सिर्फ अपने खानपान और ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही नहीं बल्कि यहां के कपड़ों और बाजारों के लिए भी फेमस है। लखनऊ में शॉपिंग करने के लिए बहुत से फेमस मार्केट हैं, जिनमें अमीनाबाद मार्केट, जनपथ बाजार, भूतनाथ मार्केट, कपूरथला मार्केट, हजरतगंज मार्केट आदि बाजार आते हैं। इन्हीं में से एक मार्केट लखनऊ का चौक बाजार भी है। यह लखनऊ के पुराने बाजारों में से एक है, यहां आपकों लखनऊ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत एक साथ देखने को मिलेगी। इस मार्केट में आपको हर तरह का सामान मिलेगा। जिनमें लखनऊ के फेमस चिकनकारी कढ़ाई के कपड़ों से लेकर हस्तशिल्प की दुकानें भी देखने को मिलेंगी।
लखनऊ का फेमस चौक बाजार (फोटो साभार - सोशल मीडिया)
हस्तशिल्प की दुकानें
इस बाजार की खासियत ये भी है कि यहां पर हस्तशिल्प का एक से बढ़कर एक सामान आपको देखने को मिलेगा। यहां पर हाथीदांत और हड्डियों से बनी हुए सामान जैसे कि फूल, पक्षी, जानवर भी आपको नजर आएंगे। साथ ही हाधीदांत शर्ट पिन, हाथ से बने लैंपशेड, नागरा जूते, जरदोजी कपड़े और हाथ से बने जूते-चप्पल भी देखने को मिलेंगे।
लोगों से भरी दुकानें (फोटो साभार - istock)
लजीज खाने से भरे फूड स्टॉल
चौक बाजार में आपको कपड़े, गहनों और साज सजावट के सामान के अलावा पेट पूजा के लिए भी लजीज खाना देखने को मिलेगा। यहां पर वेज और नॉन वेज दोनों तरह के खाने का फूड स्टॉल मौजूद है। चौक बाजार का कबाब पराठा, बिरयानी, केसरिया दूध, ठंडाई, रबड़ी आदि चीजें बड़ी फेमस हैं। आपको एक बार तो इनका जायका जरूर लेना चाहिए।
लखनऊ का लजीज खाना
चौक बाजार के पास होटल
अगर आप लखनऊ में घूमने के लिए आएं है तो आपको चौक बाजार में शॉपिंग और खानेपीने की चीजों के अलावा रहने का स्थान भी मिल जाएगा। यहां पर बहुत से होटल बने हुए हैं, जो सभी सुविधाओं से लैस हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं, यहां के होटल सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक खुले रहतें हैं।
मार्केट के पास होटल (फोटो साभार - istock)
मार्केट पहुंचे का रास्ता
चौक बाजार लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा के पास स्थित है। इस मार्केट में अक्सर लोगों की भीड़ आपको देखने को मिलेगी। लखनऊ के इस फेमस और पुराने मार्केट में आप ऑटो या टेंपो से आराम से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यहां पर पर्यटकों के लिए कई बसे भी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। जिससे आप कम किराए में यहां आ सकते हैं।
चौक बाजार पहुंचने का रास्ता (फोटो साभार - istock)
मार्केट खुलने का समय
यह मार्केट सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजकर 30 मिनट तक खुला रहता है। इस समय के बीच आप कभी भी यहां शॉपिंग के लिए आ सकते है। यह मार्केट हफ्ते के छह दिन खुलता है और गुरुवार को यह बंद रहता है।
