Lucknow: यूपी में अब किराए की बाइक पर घूम सकेंगे पर्यटक, शुरू हुई रेंट ऑन बाइक योजना, बनेंगे 58 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 06:04 PM IST

Driving Training Centers: यूपी में 58 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (डीटीसी) खुलेंगे। राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई। यात्रियों की सुविधा के लिए एसटीए ने 137 रोडवेज बसों के परमिट नवीनीकरण को भी हरी झंडी दे दी है। वहीं, उत्तराखंड की तर्ज पर अब यूपी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेंट ऑन बाइक योजना को भी मंजूरी मिल गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी परिवहन विभाग खोलेगा 58 जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
  • रेंट ऑन बाइक की भी मिलेगी सुविधा
  • उत्तराखंड की तर्ज पर अब यूपी के पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना

Driving Training Centers: राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में 58 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (डीटीसी) खुलेंगे। ड्राइवरों की लापरवाही से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है। यूपी के 58 जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। सेंटर पर स्थाई डीएल जारी होने से पहले ऑटोमेटिक मशीन से टेस्ट लेकर अन्य ड्राइवर भी सेंटर से ट्रेनिंग ले पाएंगे, ताकि कम पढ़े लिखे ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षित होकर बेहतर ड्राइविंग करनी सीख सकें। ऐसे में सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। मंगलवार को इसको लेकर राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई, बैठक में लखनऊ समेत 58 जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर निर्णय लिया गया है।

Lucknow news

यूपी के 58 जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे

राज्य परिवहन प्राधिकरण के अपर सचिव मंयक ज्योति के अनुसार, बैठक में दो मुद्दों पर निर्णय लिया गया है। पहला 17 जिलों में चल रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के अलावा 58 और जिलों में खोलने की योजना को मंजूरी मिली है। इसके अलावा परिवहन निगम की 137 बसों के नवीनीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

End of Feed