Lucknow Double Murder: लखनऊ में खून से सना रिश्ता, दामाद ने किया सास-ससुर का मर्डर

Lucknow Murder: लखनऊ के आलमबाग इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने सास-ससुर की हत्या कर दी। आरोपी अपने साथ चाकू लेकर ससुराल आया था। जहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से दोनों पर वार किया और उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

Lucknow Double Murder: लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार को डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। जहां घरेलू विवाद में दामाद ने अपने सास-ससुर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद के बाद मायके आई पत्नी से बातचीत करने के लिए आरोपी जगदीप सिंह अपने ससुराल आया हुआ था। वह अपने साथ चाकू भी लेकर आया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर उसने अपने सास-ससुर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी दामाद जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow Murder

लखनऊ में डबल मर्डर

अप्रैल से मायके रह रही थी पत्नी

पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना जगदीप और उसकी पत्नी पूनम के बीच विवाद के बाद हुई। पूनम पिछले अप्रैल माह से घर छोड़कर आलमबाग में अपने मायके में रह रही थी। उन्होंने बताया, "बुधवार शाम जगदीप अपने ससुराल पहुंचा, जिसके बाद विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीप ने अपने सास-ससुर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।"

End of Feed