Lucknow News: LDA लेकर आया सिर्फ 22 लाख में सपनों का घर, पहले आओ-पहले पाओ; ऐसे पाएं 6 फीसद तक की छूट

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट्स की आवासीय योजना लॉन्च की हैं। इन फ्लैटों की कीमतें 22 लाख से 1 करोड़ रुपये तक तय की गई हैं। सरकारी कर्मचारियों को 25 फीसद और आम नागरिकों को 35 फीसद भुगतान पर तत्काल कब्जा दिया जा रहा है। नकद भुगतान पर 6 फीसद तक की विशेष छूट भी दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ रहने के लिहाज से काफी अच्छा शहर है। प्रशासनिक राजधानी होने के नाते यहां पर तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। राजधानी शहर में लोगों के घर के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की है और LDA आपके लिए एक खास योजना लेकर आया है।

Lucknow Flat Scheme

लखनऊ में अपने सपनों का घर पाने का सुनहरा मौका

लखनऊ में रहने का सपना देखने वालों के लिए LDA एक नई आवासीय योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत लखनऊ शहर की प्रमुख लोकेशन पर 1 BHK, 2 BHKऔर 3 BHK फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं। इन फ्लैटों की कीमत मात्र 22 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक तय की गई है। फ्लैटों के लिए LDA ने जिस तरह की कीमतें तय की हैं, उसे देखते हुए विभिन्न आय वर्ग के लोगों के लिए राजधानी लखनऊ में घर खरीदना आसान हो जाता है।

End of Feed