Lucknow Amausi Airport: फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तर्ज पर बना अमौसी एयरपोर्ट टर्मिनल 3, इन सुविधाओं से होगा लैस

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2024, 02:42 PM IST

Lucknow Amausi Airport: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट टर्मिनल 3 का कार्य पूरा हो गया है। अब इसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है। पीएमओ से तारीख आने के बाद पीएम मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा।

Lucknow Amausi Airport: लखनऊ के अमौसी में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के तीसरे टर्मिनल का कार्य पूरा हो गया है। अब इसके उद्घाटन का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टर्मिनल 3 का उद्घाटन किया जाएगा। हालांकि, अभी तक PMO से एयरपोर्ट टर्मिनल 3 के उद्घाटन की तारीख नहीं मिली है। काम पूरा होने के साथ अब लोगों को इसके शुरू होने का इंतजार है। टर्मिनल 3 के उद्घाटन के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 3 गुना तक बढ़ सकती है।

Lucknow Amausi Airport

लखनऊ अमौसी हवाई अड्डा

अमौसी में बन रहे चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल 3 का निर्माण जर्मनी के फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे की तर्ज पर किया जा रहा है। बता दें कि अमौसी एयरपोर्ट टर्मिनल 3 का कार्य मार्च 2023 तक में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन कोरोना के दौरान आई श्रमिकों की कमी के बाद से इसका कार्य बहुत धीमी गति से चला है, जिसके चलते तय समय सीमा पर कार्य पूरा नहीं हो पाया। लेकिन अब आखिरकार अमौसी एयरपोर्ट टर्मिनल 3 का कार्य पूरा हो गया है। उद्घाटन के लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। अब, पीएमओ से तारीख मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पीएमओ की तरफ से उद्घाटन की तारीख आते ही समारोह की तैयारी शुरू हो जाएगी। आइए अब आपको एयरपोर्ट टर्मिनल 3 के बारे में विस्तार से बताएं...

End of Feed