UP News: घर बैठे बनवा सकते हैं परिवार ID, जनसेवा केंद्रों से भी हो सकता है आवेदन

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 6, 2023, 08:06 PM IST

Live Database in UP: यूपी में तैयार हो रहा परिवार इकाइयों का लाइव डेटाबेस, घर बैठे बनवा सकते हैं परिवार आईडी, जनसेवा केंद्रों से भी हो सकता है आवेदन

KEY HIGHLIGHTS
  1. यूपी में तैयार हो रहा परिवार इकाइयों का लाइव डेटाबेस
  2. हर परिवार की होगी खास आईडी, हर परिवार को रोजगार का लक्ष्य होगा पूरा
  3. राशन कार्ड धारकों की परिवार आईडी बनवाने की जरूरत नहीं

उत्तर प्रदेश के हर परिवार के न्यूनतम एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने की बड़ी योजना पर काम कर रही योगी सरकार ने 'परिवार आईडी- एक परिवार एक पहचान' बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://familyid.up.gov.in जारी कर दिया है। ऐसे सभी परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र नहीं हैं, यानी जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह परिवार आईडी बनवा सकेंगे, जबकि राशन कार्ड धारक परिवारों की राशन कार्ड आईडी ही उनकी परिवार आईडी मानी जाएगी।

UP CM Yogi Adityanath

राशन कार्ड धारकों की परिवार आईडी बनवाने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार, एक परिवार एक पहचान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान जारी की जा रही है, जिससे राज्य की परिवार इकाइयों का एक लाइव व्यापक डेटाबेस स्थापित होगा। यह डेटाबेस लाभार्थीपरक योजनाओं के बेहतर प्रबंधन, समयबद्ध लक्ष्यीकरण, पारदर्शी संचालन एवं योजना का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और जनसामान्य के लिए सरकारी सुविधाओं के सरलीकरण करने में सहायक होगा।

End of Feed