नेशनल पीजी कॉलेज, लखनऊ में एडमिशन मिलने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पहले यहां अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन की डेट 15 मई तक ही फिक्स थी, लेकिन अब इन कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म भरने की डेट बढ़ाकर 31 मई तक कर दी गई है।
नेशनल कॉलेज में एडमिशन की डेट बढ़ी (फोटो - AI Image)
यह निर्णय CBSE द्वारा 12वीं बोर्ड के परिणाम मंगलवार 13 मई को जारी करने के बाद लिया गया है, जिससे छात्रों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिला है। इच्छुक उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.npgc.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, कॉलेज कैंपस के गेट नंबर एक के पास स्थित काउंटर से ऑफलाइन फॉर्म भी हासिल किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को देते थे झांसा, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 14 को धर दबोचा
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा जून के दूसरे सप्ताह में आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि एंट्रेंस एग्जाम के क्वेश्चन पेपर तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा UG और PG दोनों कोर्सों के लिए होगी।
नेशनल पीजी कॉलेज के इस कदम से छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा और दाखिले की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। कॉलेज प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
