लखनऊ

लखनऊ में आज इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी ठप: 28 कॉलोनियों में 6 घंटे रहेगा शटडाउन

Lucknow Power Cut: लखनऊ में आज 28 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। लोगों को आज 5 से 6 घंटो तक पावर कट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे मेंटनेंस कार्य के चलते यह बिजली कटौती रहेगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Lucknow Power Cut: लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच आज लोगों को 6 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग द्वारा मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते आज कुल 28 कॉलोनियों में करीब 5 से 6 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के चलते जरूरी कामों को पहले निपटाने की भी सलाह दी है।

बेहतर बिजली सेवा के लिए मेंटनेंस कार्य

लखनऊ में बेहतर बिजली सेवा देने के लिए बिजली विभाग द्वारा मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। मेंटनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति फिर बहाल कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि बिजली कटौती के दौरान जरूरी उपकरणों का सीमित उपयोग करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। यह मेंटेनेंस शहरवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली सेवा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

लखनऊ में आज इन इलाकों में बिजली कटौती

  • चौपटिया कक्कड़ पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
  • तोप दरवाजा में दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक।
  • जगत नारायण रोड, क्रिश्चियन कॉलेज, प्रताप नगर कॉलोनी के आसपास सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
  • रिसालदार पार्क, अमीनाबाद रोड, भेड़ा मंडी, नाका, रानीगंज रोड और चौराहा, सराय फाटक, झंडेवाला चौराहा और बसीरतगंज में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
  • नया गांव ईस्ट मेडिसिन मार्केट, तेजाब वाली गली, बाग मुन्नू, मॉडल हाउस में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article