Mathura: जन्माष्टमी पर 20 घंटे खुला रहेगा कृष्ण जन्मस्थान मंदिर, आज से शुरू होंगे जन्मोत्सव के कार्यक्रम

मथुरा में आज से भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। ये कार्यक्रम अगले सप्ताह गुरुवार तक जारी रहेंगे। इस बार जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मस्थान मंदिर 12 घंटे की जगह 20 घंटे खुला रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को भगवान के निर्बाध दर्शन मिल सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुवार तक जारी रहेंगे जन्माष्टमी के कार्यक्रम
  • भगवान की मंगला आरती के दर्शन प्रातः 5.30 बजे से होंगे
  • 26 अगस्त को जन्म की महाआरती रात्रि 12:10 बजे होगी

Mathura Krishna Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने घोषणा की है कि कृष्ण जन्मस्थान मंदिर 26 अगस्त को 20 घंटे के लिए खुला रहेगा ताकि भक्त जन्माष्टमी पर निर्बाध दर्शन कर सकें। मंदिर आमतौर पर 12 घंटे खुला रहता है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान के जन्मोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम शनिवार को शुरू होंगे, जो अगले सप्ताह गुरुवार तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर्व से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पुरातन वैभव व स्वरूप प्राप्ति के संकल्प के साथ किया जाएगा।

Krishna Janmasthan Temple

आज से जन्माष्टमी के कार्यक्रम शुरू

जन्माष्टमी के दिन कार्यक्रम का समय

चतुर्वेदी ने बताया कि योगेश्वर श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भगवान का जन्मोत्सव शास्त्रीय मर्यादाओं एवं परंपराओं के अनुसार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तदनुसार दिनांक 26 अगस्त 2024 (सोमवार) को मनाया जाएगा। कपिल शर्मा ने कहा, "जन्माष्टमी समारोह के मद्देनजर, स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर 20 घंटे खुला रहेगा।" उन्होंने कहा कि सोमवार को शहनाई एवं नगाड़ों के सुमधुर वादन के साथ भगवान की मंगला आरती के दर्शन प्रातः 5.30 बजे से होंगे। उसके बाद सुबह 8.00 बजे भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। जन्मभिषेक का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 11.00 बजे श्रीगणेश-नवग्रह आदि पूजन से आरंभ होगा। भगवान के जन्म की महाआरती रात्रि 12:10 बजे तक चलेगी।

End of Feed