कांवड़ियों की खुशखबरी... लखनऊ से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए चलेगी कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन, आज से होगी शुरुआत

Lucknow News: सावन के महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए लखनऊ रेलवे मंंडल ने कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन आलमनगर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर हरिद्वार और ऋषिकेश जाएगी। ट्रेन का संचालना 12 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जाएगा।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रेलवे मंडल द्वारा एक कांवड़ यात्रा को देखते हुए विशेष कमद उठाया गया है। लखनऊ रेलवे मंडल द्वारा कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन आलमनगर स्टेशन से हरिद्वार और ऋषिकेश जाएगी। ट्रेन का संचालन आज से शुरू किया जाएगा। इससे कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी यात्रा भी सुगम हो जाएगी।

Indian Railway

लखनऊ से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए चलेगी कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन (फोटो - Canva)

लखनऊ से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है। सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। कांवड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार तैयारी कर रही है। इस बीच लखनऊ से कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार, 12 जुलाई यानी आज से कर दिया गया है। ट्रेन 12 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।

End of Feed