यूपी विधानसभा में शनिवार को सदन के अलग-अलग रंग देखने को मिले। जहां नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)और सीएम योगी (Yogi Adityanath) के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली तो वहीं योगी ने कुछ ऐसे शब्दबाण भी छोड़े जिससे सदन हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। योगी आदित्यनाथ ने सदन में बोलते हुए न सिर्फ अखिलेश यादव पर हमले किए बल्कि गायिका नेहा सिंह राठौर के 'का बा..' (UP Me Ka Ba..) वाले मामले पर भी तंज कसा और कहा, 'कहते हैं उत्तर प्रदेश में का बा, अरे बाबा बा ना। कुछ नहीं कहते हैं उससे भी परेशान हैं, परेशानी हर व्यक्ति की समझी जा सकती है।'
सदन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ
विपक्ष पर हमला
इससे पहले यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम ने अपने भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी को माफियाओं का सरपरस्त बता दिया। योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने राज में अपराधी और माफिया को पाला, उनका साथ दिया और माला पहनाकर उन्हें सम्मान दिया यहां तक की अतीक अहमद को सांसद तक बना दिया। साथ ही प्रयागराज हत्याकांड पर भी उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार का जीरो टॉलरेंस है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।कहते हैं उत्तर प्रदेश में का बा, अरे बाबा बा ना: #UPCM @myogiadityanath t.co/znFlns13qv
— ANI (@ANI) Feb 25, 2023
