IPS विजय कुमार बने UP के नए कार्यवाहक DGP, योगी के फैसले से पहले अखिलेश ने इस तरह कसा तंज

UP Police : समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने आरके विश्‍वकर्मा के रिटायर होने से एक दिन पूर्व ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्‍होंने यूपी को कार्यवाहक डीजीपी मिलने के संबंध में सरकार पर तंज कसा।

UP Police : उत्‍तर प्रदेश में नए कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति के संबंध में सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आदेश दे दिए हैं। 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार (IPS Vijay Kumar) को कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने की घोषणा की गई है। नियुक्ति के बाद उन्‍हें डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के साथ कार्यवाहक डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाएगा। बता दें कि, अब तक आरके विश्वकर्मा (RK Vishwakarma) सूबे के कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर कमान संभाले थे, लेकिन 30 मई को रिटायर होने के बाद उनकी जगह विजय कुमार कार्यवाहक डीजीपी के दायित्‍वों का निर्वहन करेंगे। खास बात ये है कि, इस बार यूपी को तीसरी बार कार्यवाहक डीजीपी मिला है, जिसे लेकर सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सत्‍तारूढ़ योगी सरकार पर कटाक्ष कि‍या है।

​IPS Vijay Kumar, UP Police, Yogi Adityanath

यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार और सीएम योगी आदित्‍यनाथ।

एक साल से नहीं मिला पूर्णकालिक डीजीपी

End of Feed