Ayodhya: अयोध्या के ट्रैफिक की दिक्कत अब टाटा-बाय, शहर में लागू हुआ इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

यूपी सरकार ने अयोध्या में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है। ये एक हाई टेक प्रणाली है, जो शहर के ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगी। इसके तहत हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं जिनके जरिए ऑटोमेटिक चालान भी काटे जा रहे हैं।

New Traffic Management System In Ayodhya: उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में यातायात को सुव्यवस्थित करने और सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए अयोध्या में ‘इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (ITMS) लागू किया है। इसके तहत आधुनिक ट्रैफिक लाइट और हाई टेक कैमरे लगाए गए हैं। यह प्रणाली के जरिए शहर के प्रमुख स्थानों की न केवल निगरानी की जा रही है बल्कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ऑटोमेटिक चालान की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

intelligent traffic management system implemented in ayodhya

सांकेतिक तस्वीर

2022 में शुरू हुई थी परियोजना

एक अधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 47 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के प्रथम चरण की 2022 में शुरूआत की थी । इसके तहत शहर के 20 प्रमुख चौराहों पर यातयात लाइट लगाई गई हैं और नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

End of Feed