लखनऊ

छाता रखें तैयार! यूपी में आज गरज के साथ बरसेंगे बदरा, 26 जिलों में बिजली का खतरा; इस दिन से फिर झुलसाएगी गर्मी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले दिनों में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Image

Meta AI

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-May-2025: उत्तर प्रदेश में मई माह की शुरुआत से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी 25 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई के बाद प्रदेश में मौसम साफ हो सकता है। जिससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की भी संभावना है। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में वाराणसी बीएचयू में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और बस्ती में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में तापमान में भी इजाफा होने के आसार हैं।

यूपी के इन जिलों में आज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को को वाराणसी, मऊ, संतरविदास नगर, चंदौली, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, हमीरपुर, महोबा, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया और उसके आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट है।

11 मई के बाद फिर पड़ेगी जोर पकड़ेगी गर्मी

IMD के मुताबिक यूपी में 11 मई को पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि इस अवधि में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं 12 मई से प्रदेश क दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। यूपी के तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री पारा ऊपर चढञ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 72 घंटों में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। इसके बादर धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article