लखनऊ

UP Ka Mausam 09-May-2025: यूपी में कहीं गर्मी तो कहीं होगी झमाझम बारिश, आंधी के साथ प्रदेश के 51 जिलों में बरसेगा पानी, IMD ने जारी की चेतावनी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बीते दिनों की तरह ही यूपी में आज भी मौसम सुहावना बना रहेगा। तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला आज और आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं IMD ने प्रदेश के 51 जिलों में आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में कहीं गर्मी तो कहीं होगी झमाझम बारिश

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां कुछ जिलों में गर्मी बढ़ने की शुरुआत हो गई है। वहीं अधिकांश जिलों में अभी भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से उन जिलों में गर्मी का असर कम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार, यूपी में 11 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यहां गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश का तापमान 40 के नीचे दर्ज किया जा रहा है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल और किन जिलों में आईएमडी ने जारी किया अलर्ट -

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट

आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, बिजनौर, महामायानगर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कांशीराम नगर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, सोनभद्र, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, बांदा, जालौन, फतेहपुर, कौशांबी, जौनपुर, अजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गाजीपुर और प्रतापगढ़ में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के इन जिलों में कहीं-कहीं रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है। तेज हवाओं और बारिश से प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी में आज मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल खुशनुमा बना हुआ है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के बीच बारिश होने से तापमान में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि दिन के समय प्रदेश में तेज घूप खिल रही है, लेकिन गर्मी पर उसका असर कम दिख रहा है। रात होते ही मौसम ठंडा होने लग रहा है। कुछ इलाकों में देर रात को ठिठुरन महसूस की जा रही है। आज प्रदेश के जिन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, वहां 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article