Bharat Gaurav Tourist Train: अयोध्या से जनकपुर के बीच रेलवे चलाएगा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 05:35 PM IST

Bharat Gaurav Tourist Train: भारतीय रेलवे अयोध्या से जनकपुर तीर्थस्थलों को जोड़ने वाले मार्ग पर अगले माह भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। श्री राम-जानकी यात्रा की अयोध्या से जनकपुर 17 फरवरी को दिल्ली से शुरुआत होगी। यह पहल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए की जा रही है। साथ ही दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा भी मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या से जनकपुर के बीच चलेगी चलेगी पर्यटक ट्रेन
  • नंदीग्राम, सीतामढ़ी, काशी और प्रयागराज से होकर गुजरेगी पर्यटक ट्रेन
  • अयोध्या से जनकपुर 17 फरवरी को दिल्ली से शुरू होगी यात्रा


Bharat Gaurav Tourist Train: भारतीय रेलवे अगले माह से उत्तर प्रदेश के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करेगा। अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाले मार्गों पर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। श्री राम-जानकी यात्रा की भारत के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के लिए 17 फरवरी को दिल्ली से शुरुआत होगी। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। पर्यटक ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, वाराणसी और प्रयागराज से होकर गुजरेगी। इसके अलावा, यात्रियों की जनकपुर और वाराणसी के होटलों में दो रात विश्राम की व्यवस्था रहेगी।

lucknow Indian Railways

भारत के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच चलेगी चलेगी पर्यटक ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, अत्याधुनिक डीलक्स एसी पर्यटक रेलगाड़ी की विशेषताओं में दो बढ़िया रेस्तरां, एक आधुनिक रसोईघर, डिब्बों में ही नहाने की व्यवस्था, सेंसर आधारित वॉशरूम फंक्शन और फुट मसाज शामिल शामिल हैं। भारतीय रेलवे ने कहा कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या में होगा, यहां पर्यटक श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम में भरत मंदिर जाएंगे।

End of Feed